हरियाणा के फॉर्मूले से छत्तीसगढ़ में बढ़ी एक मंत्री की उम्मीद

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का कोरम पूरा होने के बाद मंत्री पद की फिर से दावेदारी उठने लगी है। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अमितेष शुक्ल ने हरियाणा के फॉर्मूले का हवाला देकर 14वें मंत्री का राग छेड़ दिया है, जिससे दूसरे दावेदार विधायकों की उम्मीद भी जाग गई है। हरियाणा फॉर्मूले को देखा जाए, तो यहां भी 'दशमलव पांच" एक मंत्री का पद बढ़ा सकता है। अभी छत्तीसगढ़ में 13 सदस्यीय मंत्रिमंडल है।
छत्तीसगढ़ के शहीदों को कॉमिक्स से जानेंगे स्कूली बच्चे, सरकार ने की ये तैयारी
विधानसभा सदस्यों के आधार पर छत्तीसगढ़ और हरियाणा बराबर हैं। दोनों राज्यों में 90 विधायक हैं। संविधान के 91वें संशोधन के अनुसार मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या, राज्य के विधानसभा सदस्यों की संख्या की 15 फीसद से अधिक नहीं हो सकती है। इस लिहाज से मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या 13.5 होती है।

More videos

See All