कश्मीर को लेकर अब भ्रम फैला रहे हैं कुछ लोग : मनोज तिवारी

प्रदेश भाजपा कार्यालय में ई-पुस्तकालय प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर से जुड़े लोगों के साथ ही कई इंजीनियर, डॉक्टर, अधिवक्ता, प्रोफेसर, बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ली। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व से प्रभावित होकर लोगों ने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया है।
भाजपा की सदस्यता लेने वालों में प्रोफेसर शैफाली शर्मा, सुधेन गुप्ता, अनिता अग्रवाल, आकाश अत्री, नवीन गुप्ता, निशांत शर्मा, डॉ. मनोज यादव, डॉ. किरण अग्रवाल शामिल हुए। इन सभी का दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी व दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने पार्टी में स्वागत किया।
तिवारी ने कहा कि अनुच्छेद 370 के खत्म होने से जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ ही अन्य देशवासी खुश हैं, लेकिन कुछ राजनीतिक पार्टी इसे लेकर भ्रम फैला रही हैं। उन्होंने कहा कि जब कश्मीर में मासूमों की जान गई तब किसी ने शांति की बात नहीं की थी।

ये भी पढ़ें- हम दिल्ली में 56 सीटें जीतेंगे: मनोज तिवारी
विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी वर्ग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। ई-पुस्तकालय प्रकल्प की प्रदेश संयोजक डॉ. शोभा विजेंद्र ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सतेंद्र सिंह, मीडिया प्रमुख अशोक देवराजा, केंद्रीय कार्यालय पुस्तकालय के डॉ. अशिवानंद अचारी, पुस्तकालय व प्रशिक्षण दस्तावेज के सह संयोजक सुनील पांडेय व रितु शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

More videos

See All