जनसमस्याएं सुन रही थी विधायक, अचानक आया युवक और जड़ दिया थप्पड़

अज मैं तैनुं छडांगा नी, मैं तैनुं जान तो मारांगा... इतना कहकर गांव सरदेहड़ी के तलविंदर ने हलका विधायक संतोष चौहान सारवान को थप्पड़ जड़ दिया। विधायक सारवान गांव में कार्यक्रम के बाद लोगों की समस्याएं सुन रहीं थीं। आसपास खड़े लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी धुनाई कर दी और बाद में पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद विधायक गांव सीरसगढ़ रेस्ट हाउस चली गईं, जहां एसपी अभिषेक जोरवाल ने उनसे इस मामले पर बात भी की। पुलिस ने सरदेहड़ी गांव के सरपंच जल सिंह की शिकायत पर आरोपित तलविंदर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विधायक संतोष चौहान सारवान सोमवार को गांव सरदेहड़ी में कार्यक्रम में आई थीं। कार्यक्रम के बाद विधायक सारवान लोगों की समस्याएं सुन रहीं थीं। इसी दौरान तलविंदर वहां पहुंच गया और अपनी समस्या के समाधान की बात कही। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुछ ही देर में तलविंदर ने अचानक विधायक को थप्पड़ मार दिया। यह तो साफ नहीं हो पाया कि तलविंदर क्या समस्या लेकर आया था।
घटना की सूचना लगते ही आरोपित तलविंदर के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए। तलविंदर के पिता मङ्क्षहदर सिंह सेना से रिटायर्ड है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा तलविंदर मानसिक रूप से बीमार है। उसका यमुनानगर के एक मनोरोग विशेषज्ञ से इलाज चल रहा है। उन्होंने इलाज के पर्चे भी दिखाए। नारायणगढ़ के डीएसपी अमित कुमार का कहना है कि गांव सरदेहड़ी के सपरंच जल सिंह की शिकायत पर पुलिस ने तलविंदर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रही बात सुरक्षा कर्मियों के होने पर भी ऐसी घटना होने की तो उन्होंने ही इसे पकड़ा है। 

More videos

See All