भाजपा ने अरविंद केजरीवाल का फूंका पुतला, मंदिर गिराने के लगाए आरोप

भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका। जमालपुर वार्ड नंबर 23 में हुए इस प्रदर्शन की अगुवाई भाजपा एससी मोर्चा के महा मंत्री जतिंदर गोरयान ने की। जतिंदर गोरयन ने कहा कि दिल्ली के तुगलकाबाद में श्री गुरु रविदास जी के मंदिर को दिल्ली सरकार ने तोड़ा है। इससे रविदास भाईचारे में रोष है। गोरयन ने बताया कि यह मंदिर बहुत प्राचीन है।

यह जगह महाराज सुल्तानपुर लोदी ने श्री गुरु रविदास जी को 700 वर्ष पहले दान में दी थी। दिल्ली सरकार ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है, इसलिए केजरीवाल का पुतला फूंका जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी भी की।इस मौके पर फोकल प्वाइंट के मंडल प्रधान मोहनीश जिंदल, समाज सेवक राजवीर सिंह, अवदेश चौरसिया, रोशन राव, बिटू कुमार, मोनू कटारिया, रोहित लोहारिया, सूरज कसोडिया, सनोज कुमार, बब्बू कुमार, कुंदन गुप्ता, दीपक कुमार, प्रशांत मिश्रा, बनी कुमार, मोहिंदर शैवाल, साहिब दास और अन्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- पहले की सरकारों ने अनधिकृत कॉलोनियों को नजरअंदाज किया- केजरीवाल

More videos

See All