प्रदेश में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप

आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी व राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने जजपा-बसपा गठबंधन पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि यह गठबंधन निश्चित तौर पर फेल होगा। दरअसल जजपा व बसपा में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन हुआ है। आप के प्रदेश सह प्रभारी रविवार को रोहतक में पार्टी के प्रदेश सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर विधानसभा से कई उम्मीदवार चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। हरियाणा में भाजपा का आम आदमी पार्टी ही विकल्प है। आप के प्रदेश संयोजक नवीन जयहिंद ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से बताई गई समस्याओं के आधार पर घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने सीएम के खिलाफ भी प्रतिक्रिया दी। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा का विकास किया जाएगा।

More videos

See All