नेहरू के पैरों की धूल भी नहीं हैं शिवराज, उन्हें शर्म आनी चाहिए: दिग्विजय सिंह

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को कथित तौर पर ‘अपराधी’ कहने पर पलटवार करते हुए कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि, “शिवराज सिंह चौहान  जवाहरलाल नेहरू के पैर की धूल भी नहीं हैं. ऐसे बयान देते समय चौहान को शर्म आनी चाहिए.”

चौहान द्वारा नेहरू को ‘अपराधी’ कहे जाने को लेकर पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए दिग्विजय ने सीहोर में संवाददाताओं को बताया, “नेहरू के पैरों की धूल भी नहीं हैं शिवराज सिंह चौहान. शर्म आनी चाहिए उनको.’’ वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू, जिन्हें आधुनिक भारत का निर्माता, कहा जाता है... जिन्होंने आज़ादी के लिए संघर्ष किया, जिनके किए गए कार्य और देशहित में उनका योगदान अविस्मरणीय है. उनको मृत्यु के 55 वर्ष पश्चात आज अपराधी कह कर संबोधित करना बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है.’’

शिवराज सिंह चौहान ने नेहरू को बताया था ‘अपराधी’
अनुच्छेद 370 को लेकर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू 'क्रिमिनल' थे.

ये भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 पर शिवराज ने कांग्रेस पर साधा निशाना, जवाहर लाल नेहरू को बताया 'क्रिमिनल'

More videos

See All