ऐसी पार्टियों के साल में चार बार गठबंधन हाेते हैं, फिर टूटते हैं

प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने रविवार को कहा कि जजपा-बसपा गठबंधन मौकापरस्ती है। इस प्रकार की पार्टियों के साल में चार बार गठबंधन होते हैं और बाद में टूट जाते हैं। हरियाणा में कांग्रेस ही भाजपा का विकल्प है। तंवर बेरी में प्रदेश कांग्रेस महासचिव कुलताज की ओर से आयोजित बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव मेें 75 पार का नारा दे रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि हरियाणा की जनता भाजपा को 75 नहीं बल्कि गांव व गलियों से भी बाहर का रास्ता दिखा देगी। उन्होंने 18 अगस्त को रोहतक मेें होने वाली पूर्व सीएम हुड्डा की रैली पर कहा कि हरियाणा कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है।
हर कार्यकर्ता व नेता अपने स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में लगा है। जिसने 5 साल में कोई कार्यक्रम नहीं किया, वह भी अब लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर रहा है। इस मौके पर प्रदेश सचिव भाई कुलताज सिंह, बार एसोसिएशन के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण कादयान, लीला दादनपुर,आनंद मदाना समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं फरीदाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जिला प्रभारी मोहम्मद बिलाल, देवेन्द्र बबली, प्रदेश सचिव सुमित गौड़, सतबीर डागर, किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राकेश भड़ाना, गौरव चौधरी, ज्ञानचंद आहूजा, एस.एल शर्मा, अनीषपाल, धर्मदेव आर्य, पूर्व पार्षद प्रवेश मेहता, रेनू चौहान व अन्य उपस्थित थे।

More videos

See All