सोनिया गांधी के अध्‍यक्ष बनने पर CM कमलनाथ ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

सोनिया गांधी के एकबार फिर अध्यक्ष बनने पर कांग्रेस नेताओं में हर्ष की लहर है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि सोनिया गांधी के दीर्घकालीन अनुभव का लाभ व मार्गदर्शन सभी को मिलेगा। उनके कुशल नेतृत्व से संगठन को मजबूती भी मिलेगी। उधर, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी उन्हें बधाई दी है।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राहुल गांधी के 20 महीने के कार्यकाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यभार संभालने के बाद से ही उन्होंने देश में किसानों, गरीबों, युवाओं और समाज के अंतिम कतार के लोगों के हक और अधिकारों के लिए संघर्ष किया।

ये भी पढ़ें- जिला प्रशासन ने पेश की गुड गवर्नेंस की मिसाल, सीएम कमलनाथ ने दी बधाई
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राहुल गांधी के नैतिक मूल्यों व आदर्शों पर गर्व है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने राहुल गांधी के इस्तीफा देने के फैसले पर अड़े रहने को ट्वीट किया है। साथ ही सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनने को सम्मान की बात कही है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कार्यसमिति के सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले का स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि सभी उनके साथ हैं। कमलनाथ सरकार के मंत्री प्रद्मुम्न सिंह तोमर ने कहा कि सोनिया गांधी सबसे तजुर्बेकार नेता हैं और उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें- GSP के जरिए भारत को झटका देना चाहते थे डोनाल्‍ड ट्रंप, यूं उल्टा पड़ा दांव

More videos

See All