राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी बकरीद की बधाई, सौहार्द बनाए रखने का द‍िया संदेश

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधान परिषद सभापति रमेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित, सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, नेता विधानमंडल दल अजय कुमार लल्लू, बसपा प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली, रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डा. मसूद समेत कई प्रमुख नेताओं ने प्रदेशवासियों को ईद-उल-अजहा (बकरीद) की बधाई दी है।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी देशवासियों और विशेषकर प्रदेशवासियों को बकरीद के अवसर पर हार्दिक शुभकामना देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की है। आनंदीबेन ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह त्याग और बलिदान के प्रति आदर व्यक्त करने वाला पर्व है। हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाने वाला पर्व वास्तव में ईश्वर की रजामंदी को प्राथमिकता देते हुए त्याग के मर्म को दर्शाता है। 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा का त्यौहार सभी को मिल-जुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने इस त्यौहार को शांति व आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसको त्याग, बलिदान एवं समर्पण का पर्व बताते हुये बधाई दी है। यादव ने कहा है कि हमें यह दिन मिल-जुलकर सौहार्द के साथ मनाना चाहिए।

More videos

See All