हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए जेजेपी और बसपा का हुआ गठबंधन

हरियाणा में विधानसभा चुनावों की तैयारियां जोरों पर है। इसी बीच जननायक जनता पार्टी यानि जेजेपी और बसपा ने गठबंधन कर लिया है। राजधानी दिल्ली में प्रेसवार्ता कर जेजेपी प्रमुख दुष्यंत चौटाला और बसपा सासंद सतीश मिश्रा ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन का ऐलान किया है। इसी के चलते अब हरियाणा विधानसभा चुनावों में जेजेपी 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और बसपा 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसी दौरान बसपा सासंद सतीश मिश्रा ने कहा कि मायावती ने बहुत सोच समझ कर यह निर्णय लिया है।

More videos

See All