गहलोत सरकार में इस वर्ष तैयार होगा पूरे कार्यकाल का खाका, बनेंगी ये नई नीतियां

राजस्थान की कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल के पहले वर्ष में अपने पूरा कार्यकाल का खाका तैयार कर रही है। इसके लिए विभिन्न विभागों में आठ नई नीतियां तैयार की जा रही हैं। ये नीतियां उद्योग, पर्यावरण, परिवहन, ऊर्जा, कृषि जैसे विभागों मे बन रही हैं। विधानसभा का बजट सत्र समाप्त होने के साथ ही सभी संबंधित विभाग इन नीतियों को तैयार करने में जुट गए हैं। सभी विभागों को अगले एक से डेढ़ माह में ये नीतियां तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पिछले माह सरकार का इस वित्तीय वर्ष का बजट पेश किया था। इस बजट में तमाम अन्य घोषणाओं के साथ ही विभिन्न विभागों में नई नीतियां तैयार करने की बात भी की थी। इनमें से कुछ नीतियां सरकार पहली बार बना रही है। वहीं कुछ पहले से हैं और उन्हें बदल कर नई नीति लाई जा रही है। विधानसभा का बजट सत्र समाप्त हो गया है और राजस्थान मे नवंबर में निकाय चुनाव हैं। इन चुनावों की आचार संहिता अक्टूबर में लग जाएगी। ऐसे में सभी संबंधित विभागों में इन दिनों इन नीतियों पर काम किया जा रहा है। बैठकों का दौर चल रहा है और सभी संबंधित पक्षों से सुझाव लिए जा रहे हैं।
डोभाल-डेमोक्रेसी और डेवलेपमेंट...'मिशन कश्मीर' के लिए मोदी का '3-D' फॉर्मूला
बताया जा रहा है कि विभागों से कहा गया है कि जहां तक संभव हो सितंबर तक विभाग अपनी नीतियां तैयार कर लें, ताकि चुनाव आचार संहिता से पहले इन्हें लागू कर दिया जाए। इन नीतियों के जरिए महत्वपूर्ण विभागों में पांच वर्ष के कामकाज का खाका तैयार हो जाएगा। ये नीतियां कृषि, ऊर्जा, परिवहन, उद्योग, खान जैसे अहम विभागों में बनाई जा रही हैं। इसके साथ ही तीन बड़ी परियोजनाओं के लिए विस्तृत रिपोर्ट भी तैयार की जा रही है। ये रिपोर्ट तैयार होने के बाद अगले वित्तीय वर्ष मे इन पर काम शुरू हो सकेगा।

More videos

See All