Jharkhand Assembly Election 2019: ओम प्रकाश भाजपा के चुनाव प्रभारी व नंद किशोर चुनाव सह प्रभारी नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड में नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को पार्टी ने झारखंड के लिए दो संगठनात्‍मक नियुक्ति की। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के हस्‍ताक्षर से जारी आदेश के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर को झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। जबकि बिहार सरकार में मंत्री नंद किशोर यादव को चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। 

More videos

See All