हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को बनाया चुनाव प्रभारी

हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव बेहद ही करीब है। प्रदेशभर में सभी पार्टियों ने चुनावों के लिए कमर कस ली है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान किया है। इसी के चलते बीजेपी अध्यक्ष  अमित शाह ने हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को हरियाणा का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह को सह प्रभारी बनाया है। इस संबंध में दोनों के नाम का पत्र भाजपा राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा जारी किया गया है।

More videos

See All