झरिया विधानसभा चुनाव लड़ेगी पूíणमा सिंह

कांग्रेस नेता स्व. नीरज सिंह की पत्नी पूíणमा सिंह ने गुरुवार को झरिया विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की। कहा कि झरिया में जल संकट के लिए यहां के जनप्रतिनिधि भी जिम्मेदार हैं। वर्षों से यहां की जनता पानी के लिए तरस रही है। जनप्रतिनिधि तनिक गंभीर नहीं हैं। पूर्णिमा गुरुवार को कतरास मोड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय में झरिया वासियों के लिए जल टैंकर समर्पित करने के पहुंची थी। कहा कि जल संकट के निदान के लिए ही पति की याद में यहां के लोगों के लिए पानी टैंकर दे रही है। जरुरत के अनुसार आगे और टैंकर उपलब्ध कराएंगी।
झरिया विधायक का नाम लिए बगैर कहा कि जिस घर का मुखिया घर में नहीं होता है। उस घर की स्थिति कैसी होती है। यह सभी जानते हैं। यही हाल झरिया विधानसभा का हो गया है। कहा कि झरिया के लोगों के बीच जाकर उनकी अन्य समस्याओं से रूबरु होकर उसके समाधान की कोशिश करेंगे। कहा कि झरिया के लोगों का विस्थापन सही तरीके से होना चाहिए। उचित मुआवजा, बेहतर आवास के साथ रोजगार भी दिया जाना चाहिए। लोगों की दो बीघा जमीन लेकर उन्हें दो छोटे कमरे नहीं देना चाहिए। इस मौके पर अभिषेक सिंह व हर्ष सिंह, ललन चौबे, रवींद्र वर्मा, सुनील सिंह, रामजी सिंह, प्रीतम रवानी, प्रमोद चंद्रवंशी, सुनील दुबे, अशोक मालाकार, राजेंद्र साव सहित कई कांग्रेसी व जमसं बच्चा गुट के लोग शामिल थे।

More videos

See All