मंत्रिमंडल की बैठक: बदले गए नियम, हुए अहम फैसले; 1600 पद भरने की भी घोषणा

हिमाचल प्रदेश के सरकारी विभागों में गैर हिमाचलियों को नौकरी तभी मिलेगी, जब उन्होंने प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई की होगी। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बदले गए नियमों को भाजपा सरकार ने पलटते हुए इनमें शर्त जोड़ दी है। शर्त के मुताबिक हिमाचल में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए अन्य राज्यों के वही लोग पात्र होंगे, जिन्होंने आठवीं से जमा दो कक्षा तक पढ़ाई हिमाचल में स्थित स्कूलों से की होगी। यह शर्त हिमाचली मूल के लोगों के लिए नहीं होगी।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में तृतीय व चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए भर्ती व पदोन्नति नियम बदलने को मंजूरी दी। हिमाचल के स्कूलों से आठवीं से दसवीं तक की पढ़ाई करने वाले अन्य राज्यों के लोग चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए जबकि दसवीं से जमा दो पास लोग तृतीय श्रेणी पदों के लिए पात्र होंगे। 
सरकार ने रोजगार के दरवाजे खोलते हुए करीब 1600 पद भरने की घोषणा की। बड़ी संख्या में पटवारियों की नियुक्ति होने से लोगों को पर्चे व ततीमा लेने के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। करीब 1200 पटवारियों की शिमला व कांगड़ा बंदोबस्त विभाग के कार्यालयों में नियुक्ति होगी।

More videos

See All