भाजपा अपराध पर नहीं लगा पाई अंकुश: आप

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता भीम सिंह मलिक के संयोजन मे बुधवार को अग्रवाल धर्मशाला मे आयोजित पार्टी के कार्यकर्ताओं की हलका स्तरीय बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि केजरीवाल की सरकार का विश्व में नाम है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली में लोगों को ऐतिहासिक सुविधाएं देते हुए काफी लाभ पहुंचाया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब हरियाणा के लोगों को खास बनाए जाने की बारी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा मे भाजपा सरकार भ्रष्टाचार और अपराध पर अंकुश लगाने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जुलाई से विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शुरू किए हैं और अब तक 40 विधानसभा क्षेत्र कवर किए जा चुके हैं। नवीन जयहिंद ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों के लिए घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा की जनता को बिजली, पानी, सरकारी स्कूल व सरकारी अस्पताल की फ्री सुविधाएं चाहिएं तो आम आदमी पार्टी का विकल्प उनके सामने है। इस मौके पर राजकुमार पहल, राजबीर शर्मा, लाभ सिंह, रोहतास, सूरजमल, राजेश लम्बा, सतबीर, साहिल जामनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

More videos

See All