अभय सिंह का दावा, राजद बिना महागठबंधन नहीं जीत सकता विधानसभा चुनाव

 प्रदेश राजद अध्यक्ष अभय सिंह ने दावा किया है कि विधानसभा की 81 में से 45 सीटें ऐसी है, जहां महागठबंधन बिना राजद के सहयोग के नहीं जीत सकता। उन्होंने कहा कि राजद के स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश राजद कार्यालय पहुंचे नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने राजद को महागठबंधन का अभिन्न हिस्सा माना था। राजद महागठबंधन के साथ खड़ा है और हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा।
वे बुधवार को मीडिया से मुखातिब थे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद अपने मजबूत आधार वाली 10 सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी में है। जहां तक सीट शेयरिंग की बात है, महागठबंधन के दलों के साथ बैठकर आपसी सहमति से इस पर विचार होगा। कोशिश होगी कि इस चुनाव में चतरा वाली स्थिति उत्पन्न न हो, जहां लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के दो प्रत्याशी मैदान में उतर गए थे।
उन्होंने कहा कि राजद नौ अगस्त को पूरे देश में सदस्यता अभियान चलाएगा। झारखंड में पांच लाख सदस्य बनाए जाने की तैयारी है। इसके तहत प्रत्येक बूथ पर 100 सदस्य बनाए जाएंगे। पार्टी के झारखंड प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव अभियान की विधिवत शुरुआत करेंगे।

More videos

See All