सुषमा स्वराज के निधन पर सीएम मनोहर लाल समेत हरियाणा के नेताओं ने जताया शोक

पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात 10.50 बजे निधन हो गया। अम्बाला समेत पूरे हरियाणा में इस घटना के बाद शोक है। बुधवार को सीए मनोहर लाल खट्टर ने सुषमा स्वराज के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे एक वरिष्ठ नेता होने के साथ ही एक कुशल राजनीतिज्ञ भी थीं। हरियाणा और पूरे देश के लिए किए गए बहुमूल्य योगदान के लिए वे हमेशा स्मरणीय रहेंगी। मनोहर लाल ने दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि भगवान उनके परिवार को यह दु:ख सहने की शक्ति दे।

More videos

See All