अलविदा: सुषमा स्वराज का मध्य प्रदेश से रहा है गहरा नाता, जानें क्या है कनेक्शन

पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। देश की राजनीति में सुषमा स्वराज का बड़ा नाम रहा है। वैसे तो सुषमा स्वराजा का कई राज्यों से रहा है, मगर सियासी तौर पर मध्य प्रदेश से उनका नाता काफी मजबूत रहा है। क्योंकि सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश के विदिशा से एक बार नहीं, बल्कि दो बार चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंची थीं। सुषमा स्वराज साल 2009 और 2014 में विदिशा लोकसभा सीट से ही चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचीं थी।
2014 में चुनाव जीतने के बाद इन्हें मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में विदेश मंत्री बनाया गया था। बतौर विदेश मंत्री उन्होंने अपने कामों से कई कीर्तिमान स्थापित किए। अपने कार्यकाल के दौरान महज ट्वीट से लोगों की मदद करने का भी काम करती थीं सुषमा स्वराज। देश-विदेश में रह रहे भारतीयों के मदद के लिए वह ट्वीट का सहारा ही लेती थीं और सोशल मीडिया के जरिए तुरंत समस्या का निपटान कर देती थीं। 
बता दें कि सुषमा स्वराज के निधन पर राष्ट्रपति कोविंद, पीएम मोदी, राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने शोक जताया और श्रद्धांजलि दी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की पार्थिव देह बुधवार को तीन घंटे के लिए भाजपा मुख्यालय में रखी जाएगी जहां पार्टी कार्यकर्ता और नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा कहा कि उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में किया जाएगा।

More videos

See All