33% महिलाओं को मिलेगा टिकट : नवीन जयहिंद

आप जनता के लिए सत्ता परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही हैं। जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी आम आदमी विकास को प्राथमिकता देगी। यह बात आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिन्द ने किला मोहल्ले स्थित संजय कॉलोनी में आयोजित जनता की चौपाल कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में 33 फीसदी महिलाओं को विधानसभा टिकट दिया जायेगा। आम आदमी पार्टी दिल्ली मॉडल को लेकर हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इस अवसर पर नवीन जयहिंद ने पार्टी कार्यालय का उद‍्घाटन भी किया। जयहिंद ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता शहर के वार्डो के साथ-साथ गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को जानकर अपना घोषणा पत्र बनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।

More videos

See All