शांता कुमार बोले, आज भारत पूरी तरह से आजाद हुआ

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के फैसले की सराहना की है। शांता कुमार ने कहा मोदी सरकार का कश्मीर के संबंध में निर्णय साहसपूर्वक, ऐतिहासिक और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने वाला है। आज से 66 साल पहले 1953 में एक विधान एक निशान और एक प्रधान का नारा लगा कर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बिना परमिट लिए कश्मीर गए थे। इस दौरान वह गिरफ्तार किए गए और वहीं पर संदिग्ध परिस्थितियों में उनका बलिदान हुआ। आज 66 साल साल बाद उनका बलिदान सफल हुआ। उन्होंने कहा उन्हें खुशी है कि वह 19 वर्ष की आयु में उसी सत्याग्रह में जेल गए थे और 8 महीने जेल में रहे थे। तब हजारों कार्यकताओं ने देश की जेलें भरी थीं। आज सरदार वल्लभ भाई पटेल का सपना भी पूरा हुआ। उन्होंने देश की 500 रियासतों को एक किया था। एक रह गई थी आज उसे भी पूरा कर दिया है। आज भारत पूरी तरह से आजाद हुआ है।
 

More videos

See All