भाजपा के प्रदेश कार्यालय में जमकर मना जश्न, महिलाओं ने डांस करके जाहिर की खुशी

भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा धारा 370 हटाये जाने की खुशी में भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। इस जश्न में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने जमकर भारत माता के जयकारे लगाए। प्रदेश कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर व आतिसबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर जमकर डांस भी किया। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, मेयर मनमोहन गोयल, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, महामंत्री सतीश आहुजा ने पार्टी कार्यालय के बाहर डॉ. मंगल सेन की प्रतिमा पर माल्यअर्पण किया।
प्रदेश संगठन महामंत्री सरेश भट्ट ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सपना साकार हो गया है। उन्होंने कहा कि मुखर्जी ने देश की एकता व अखंडता के लिए आन्दोलन चलाया था। अनुच्छेद 370 की वजह से जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा मिला हुआ था। इसी वजह से राज्य में आतंकवाद व अन्य समस्या बनी हुई थी। स्वार्थी नेताओं के स्वार्थ सिद्घ हो रहे थे। 

More videos

See All