शिवालिक मंडल में 12 सौ ने ली भाजपा की सदस्यता

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने शिवालिक मंडल और प्रेमनगर क्षेत्र में 12 सौ युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सदस्य बने युवाओं को सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर के हाथों सम्मानित किया गया। इस दौरान नए सदस्यों को अपने परिचितों को भी सदस्य बनने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। 
भाजपा युवा मोर्चा ने शिवालिक नगर में सदस्यता पर्व कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर युवा मोर्चा ने क्षेत्र के 12 सौ युवाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। युवाओं को पार्टी की रीति-नीति से अवगत कराते हुए केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां बताई गई। 
युवा मोर्चा के महानगर महामंत्री राजेश रावत ने बताया कि अभियान में अधिकांश युवा पहली बार पार्टी के सदस्य बने हैं। उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर के अलावा प्रेमनगर के टेलीफोन एक्सचेंज में भी पांच सौ से ज्यादा युवाओं को सदस्यता दिलाई गई। 

More videos

See All