अब हरियाणा में चलेगी रेपिड ट्रेन, विधानसभा के मानसून सत्र में सीएम ने किया ऐलान

अब दिल्ली से पानीपत का सफर महज 45 मिनट का ही रह जाएगा। क्योकिं केंद्र की मोदी सरकार ने हरियाणा में रेपिड ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दिल्ली से पानीपत के बीच ट्रेन चलाने की घोषणा 2013 में हो चुकी थी। लेकिन कुछ कमियों के कारण यह प्रोजेक्ट रूका हुआ था। बीते शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधानसभा के मानसून सत्र में प्रश्नकाल के दौरान यह ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के सराय काले खां से छह तरफ रैपिड रेल दौड़ाने की योजना है। पानीपत तक रैपिड रेल सिस्टम का सर्वे शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि रैपिड रेल का ठहराव गन्नौर में भी बनाए जाएंगे। सर्वे पूरा होने पर डिटेल परियोजना रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके साथ ही सीएम मनोहर लाल ने यह भी बताया कि राजस्थान की तरफ जाने वाले रेल कोरिडोर को भी हरियाणा से निकालने पर विचार चल रहा है।  इस योजना के तहत उद्योगों को बड़ा फायदा होने के साथ-साथ गन्नौर में भी अंतरराष्ट्रीय फल एवं सब्जी मंडी को सीधा लाभ मिलेगा।

More videos

See All