पूर्व विधायक का विवादित पोस्ट- झारखंड में रहना है तो जय झारखंड बोलो, जय श्रीराम बोलना है तो झारखंड छोड़ो

 झारखंड के पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के विवादित फेसबुक पोस्ट से राजनीति गरमा गई है। झापीपा नेता बेसरा ने शुक्रवार को एक के बाद एक दर्जनों पोस्ट किए जिसमें सबसे अहम रहा जय श्रीराम बोलने वालों को झारखंड छोड़ देने की सलाह। बेसरा ने लिखा कि अगर झारखंड में रहना है तो जय झारखंड बोलो, जय श्रीराम बोलना है तो झारखंड छोड़ो। आइए जानिए किस पोस्ट में झापीपा नेता ने क्या लिखा।
सूर्य सिंह बेसरा अगल झारखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता रहे हैं।वे अविभाजित बिहार में पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला क्षेत्र से विधायक चुने गए थे। हालांकि, उन्होंने चुनाव के कुछ दिनों बाद ही झारखंड राज्य की मांग को लेकर विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद तकरीबन सभी लोकसभा और विधानसभा चुनावों में उन्होंने  किस्मत आजमाई, लेकिन सफल नहीं हुए। बेसरा जमशेदपुर के ही रहनेवाले हैं।  

More videos

See All