ट्रेड यूनियन ने किया प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, पढ़िए पूरी खबर

मजदूर- कर्मचारियों के शोषण, सरकारी संस्थानों के निजीकरण समेत अन्य मुद्दों पर उत्तराखंड संयुक्त ट्रेड यूनियन संघर्ष समिति ने सरकार को आड़े हाथ लिया। यूनियन ने गांधी पार्क के सामने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से 20 सूत्रीय मांग पत्र प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भेजा।
शुक्रवार को ट्रेड यूनियन से जुड़े कर्मचारी भारी संख्या में गांधी पार्क के सामने जुटे। यूनियन ने 20 मुद्दों पर केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर सवाल उठाए। इंटक अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि मोदी सरकार सरकारी संस्थानों का निजीकरण कर इसे कॉपरेरेट घरानों को सौंप रही है। 
ये नीतियां कॉपरेरेट घरानों को फायदा पहुंचाने और आम आदमी को परेशान करने के लिए बनाई जा रही हैं। ऑल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन अध्यक्ष जगमोहन मेंहदी रत्ता ने कहा कि श्रम नियमों में बदलाव कर कर्मचारी और मजदूरों के हक छीनने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर अशोक शर्मा, लेखराज, समर भंडारी, ईश्वर पाल, शेर सिंह राणा, सोहन सिंह रजवार, बीपी सुंदरियाल, विनय कुमार शर्मा, वी कंसल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

More videos

See All