सरकार बदलते ही बिगड़ गया झज्जर का भाग्य : भुक्कल

तत्कालीन हुड्डा सरकार में बतौर शिक्षा मंत्री रहते हुए झज्जर में मैंने जो प्रोजेक्ट शुरू कराए थे, भाजपा ने उन पर केवल पत्थर लगाये। जो प्रोजेक्ट उनके शासनकाल में सरकार की पाइप लाइन में थे, उन्हें भाजपा ने सत्ता संभालते ही ठप कर दिया। यह कहना है झज्जर की विधायक गीता भुक्कल का। कांग्रेस की भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व वाली सरकार में गीता भुक्कल कांग्रेस सरकार में शिक्षा मंत्री के पद पर थीं। उनका कहना है कि इस दौरान झज्जर की कई समस्याओं का हल हुआ। पेयजल योजना से लेकर नगर के चारों ओर जाने वाली ज्यादातर सड़कें न केवल फोरलेन बनीं बल्कि शहर की गलियों का भी नवीकरण भी किया गया।
ठप कर दी गईं नेहरू कालेज की परियोजनाएं : साल 2014 के विस चुनाव में इनेलो प्रत्याशी साधुराम को करीब 27 हजार मतों से हराने वाली गीता भुक्कल का कहना है कि कांग्रेस सरकार जब प्रदेश से विदा हुई तो उस समय झज्जर के एक मात्र नेहरू कालेज में साइंस ब्लाक व कॉमर्स ब्लॉक बनने की योजनाओं पर काम चल रहा था। जो सरकार जाने के बाद एकदम ठप हो गया।
सबसे पिछड़ा हुआ जिला मुख्यालय : वर्तमान में झज्जर की दशा विकास के नाम पर दयनीय है। प्रदेश में शायद ही उनके स्तर का पिछड़ा हुआ जिला मुख्यालय कोई दूसरा होगा। झज्जर के विकास को नयी रोशनी दिखाने वाले चौ. भूपेंद्र हड़्डा साल 2004 में प्रदेश के सीएम बने। प्रदेश के खजाने से आधा पैसा देने के बाद यहां की रेल लाइन को मंजूर कराने वाले सीएम हुड्डा की परियोजना को भाजपा सरकार ने बंद कर दिया।

More videos

See All