चौधरी बीरेंद्र सिंह बोले- अब जो पार्टी में आ रहे हैं वह नकली, असली तो हम हैं

सियासी मंचों पर बेबाक अंदाज में बोलने के लिए माहिर राज्यसभा सदस्य चौ. बीरेंद्र सिंह एक बार फिर अपने रंग में दिखे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह की 16 अगस्त को जींद में होने वाली आस्था रैली के लिए कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने पहुंचे बीरेंद्र सिंह ने भाजपा में आने वाले जुलाना के निवर्तमान विधायक परमेंद्र सिंह व अन्य नेताओं को नकली लोग कह दिया।
उन्होंने कहा कि पांच साल पहले जींद में अमित शाह की मौजूदगी में उन्होंने 17 हजार साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ली थी। जिस जिले में भाजपा बहुत कमजोर थी, आज वहां भाजपा के दो-दो विधायक हैं। ईब म्हारै तै पाछै जो पार्टी मैं आण लाग रे सैं, हाम नूं सोचां हां अक हाम सीनियर हां। ईब परमेंद्र अर यें दूसरे आण लाग रे, नूं लागै सैं यें तो नकली लोग सैं। असली तो हाम हां। इब हाम पार्टी के अभिन्न अंग बन चुके हैं। (अब हमारी पीछे जो पार्टी में आ रहे हैं वह यह न सोचें कि हम सीनियर हैं। अब परमेंद्र और ये दूसरे आ रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि यह नकली हैं। असली तो हम हैं। अब हम पार्टी के अभिन्न अंग बन चुके हैं।) इस पर लोग जमकर हंसे और खूब तालियां बजी। उस समय परमेंद्र मीटिंग में नहीं थे। 
बीरेंद्र कहा कि आस्था रैली में बड़ा आकर्षण यह होगा कि भाजपा के सदस्यता अभियान में जितने फार्म भरवाए गए हैं, उनका वजन अमित शाह के बराबर होगा। बीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि 16 अगस्त तक ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जाए। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि अब वे भविष्य में कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। बैठक में जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा, विधायक कृष्ण मिढ़ा, वन विकास निगम के जवाहर सैनी, सफीदों के युवा नेता जसमेर रजाना, संजीव बुआना, संतोष दनौदा, शिव नारायण शर्मा, जसबीर कुंडू, प्रेम पहलवान आदि मौजूद थे।

More videos

See All