सुबोधकांत सहाय और अजय कुमार के समर्थकों में मारपीट, पुलिस ने भांजी लाठियां

झारखंड कांग्रेस में कब्जे को लेकर जबर्दस्त लड़ाई छिड़ गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार खुलकर आमने सामने आ गए हैं। गुरुवार को इनके समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस बीच राजधानी रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को देर तक हंगामा होता रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां भांज कर दोनों गुटों के समर्थकों को खदेड़ा। यहां झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के समर्थकों और उनके विरोधी आपस में भिड़ गए।

दोनों ओर से खूब धक्का मुक्की हुई। हंगामा के बाद प्रदेश अध्‍यक्ष अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं काे संबोधित किया। उन्‍होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की। बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ अजय कुमार के समर्थन में जमशेदपर से पार्टी कार्यकर्ता रांची आ रहे हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले भी प्रदेश कांग्रेस की प्रस्तावित बैठक के होने से पूर्व ही प्रदेश अध्यक्ष के विरोधियों ने उनका रास्ता रोकने की कोशिश की थी।

More videos

See All