हिमाचल सचिवालय में होंगे अब बिहार और झारखंड के बाबू

एक तरफ जहां हिमाचल के युवा नौकरी के लिए दर-दर भटक रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राज्य हिमाचल सचिवालय में नवनियुक्त 155 क्लर्कों में बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से संबंध रखने वाले 16 लोग सेवाएं देंगे।इनमें अकेले बिहार के ही सात क्लर्क शामिल हैं। ऐसा पहली बार हुआ है। पता चलते ही सचिवालय में इसका विरोध शुरू हो गया है। सचिवालय कर्मचारी संघ ने इस मामले को मुख्यमंत्री से उठाया है। 
राज्य कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से वर्ष 2018 में कराई गई परीक्षा के आधार पर लिपिक के 155 पद भरे गए हैं। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए साक्षात्कार अब नहीं होते हैं।
राज्य सचिवालय के लिए लिपिकों की भर्ती परीक्षा के बाद इंटरव्यू न होने के कारण बाहरी राज्यों के उम्मीदवार बाजी मार गए। प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संघ की बैठक में यह मामला उठाया गया है।
 

More videos

See All