हिमाचल में भूकंप पर जारी अलर्ट से मुख्यमंत्री हैरान कहा, भूकंप का अलर्ट डरावना

सरकार की ओर से भूकंप की आशंका को लेकर अलर्ट किए जाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी हैरान हैं। उन्होंने कहा कि भूकंप आने की संभावना व्यक्त करना कठिन है। भूकंप के मामले में अलर्ट करना मुमकिन नहीं है। भूकंप पर अलर्ट जारी होना डरावना है। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। इससे भूस्खलन और नालों व नदियों का जलस्तर बढ़ने की संभावना रहती है।

किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति को देखते हुए उससे निपटने के लिए सरकार की ओर से तैयारियां पूरी हैं। अधिक बारिश व मौसम खराब रहने का अलर्ट होता है। इसके लिए जिला प्रशासन को अलर्ट किया गया है। लोगों को भूकंपरोधी आवास बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि लोगों को आपदाओं से निपटने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए।

यह था अलर्ट
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के एक प्रवक्ता ने सोमवार को अलर्ट किया था कि भूकंप कुछ क्षणों में समूचे प्रदेश को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे बड़ी संख्या में लोग बेघर हो सकते हैं और उन्हें पलायन करना पड़ सकता है। 

More videos

See All