बादल के गढ़ में BJP membership campaign पर अकाली नेता ने लगाया ब्रेक, कह दी ऐसी बात

 देशभर में शुरू किए गए भाजपा के सदस्यता अभियान पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के विधानसभा क्षेत्र लंबी में ब्रेक लग गया। अभियान बादल परिवार के करीबी शिअद नेता तेजिंदर सिंह मिड्डूखेड़ा ने रोका। इसकी ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इसमें उन्होंने भाजपा के लंबी के प्रभारी कुलवंत सिंह को यहां तक कह दिया है कि ... जे असीं मोदी साहब दे हलके च जा के मेंबरशिप करांगे ता रौला ही पवू... (अगर हम मोदी साहब के क्षेत्र में जाकर सदस्यता अभियान चलाएंगे तो विवाद ही होगा)।
भाजपा नेता ने मिड्डूखेड़ा से बार-बार कहा कि वह अकाली दल के साथ हैं। कोई चिंता की बात नहीं है। हम किसी अकाली वर्कर को नहीं तोड़ रहे। पार्टी का ऊपर से सदस्य बनाने का आदेश है। बावजूद इसके मिड्डूखेड़ा ने कुलवंत की एक नहीं सुनी। उन्होंने दो टूक कहा कि पार्टी के कहने पर आप क्यों आग में हाथ डाल रहे हो। पार्टी से कह दो कि मेंबरशिप ड्राइव चल रही है और मौज करो। अकाली नेता के मेंबरशिप रोकने के इस फरमान से भाजपा वर्करों में रोष है।

More videos

See All