बंगाल में भाजपा का सदस्‍यता अभियान : 25 लाख बने नये सदस्य

बंगाल भाजपा ने सदस्यता अभियान के दौरान अभी तक 25 लाख नये सदस्य बनाये हैं, जबकि भाजपा के पुराने सदस्यों की संख्या लगभग 42 लाख थी. उनमें से ज्यादातर सदस्यों की सदस्यता का नवीनीकरण का कार्य पूरा हो गया है. 
प्रदेश भाजपा ने बंगाल में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक शिवराज सिंह चौहान बुधवार को कोलकाता में प्रदेश भाजपा की सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे. 

More videos

See All