BJP विधायक सुरेन्द्र सिंह का विवादित बयान,' देश में मुस्लिम जहां भी रहते हैं वहां भारत की स्थिति दुर्बल है'

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक सुरेन्द्र सिंह ने मुस्लिम समुदाय को लेकर विवादित बयान दिया है। विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा है, ''देश सबल वहीं पर है जहां पर हिंदूवादी सोच के लोग ज्यादा हैं। जहां भी मुस्लिम और ईसाई सोच के लोग अधिक हैं, वहां पर भारत के सिद्धांत और भारत की संस्कृति दुर्बल है।''  सुरेन्द्र सिंह ने कहा, 'इस देश में भारत और भारतीयता पर विश्वास करने वाले लोग कम हैं।'
सुरेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथके बारे में कहा, ''इसका दवा मोदी जी और योगी जी के अवतार के रूप में भगवान ने भेज दिया है। मैं ये बात कब से कह रहा हूं, आप लोग भी मान लीजिए। देश के कायाकल्प करने के लिए, हिन्दुस्तान को हिन्दुत्व विचार से रंगीन बनाने के लिए, भगवान ने योगी जी और मोदी जी को भेज दिया है।''

More videos

See All