भाजपा के कुशासन में महिला शोषण और अत्याचार में हुई वृद्धि – नैना चौटाला

डबवाली से विधायक नैना सिंह चौटाला ने नूंह जिले के गांव इंडरी में आयोजित 51वीं हरी चुनरी चौपाल के कार्यक्रम को संबोधित किया। नैना चैटाला ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा राज में महिलाओं पर केवल शोषण और अत्याचार के मामलों में ही वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि इस भाजपा सरकार ने महिला वर्ग की सुरक्षा और शिक्षा राम भरोसे छोड़ दी हो, लेकिन प्रदेश में जननायक जनता पार्टी की सरकार बनने पर पहली कलम से हरियाणा में छात्राओं की पहली से पीएचडी तक की शिक्षा मुफ्त, महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उनकी आमदनी को बढ़ाया जाना, महिलाओं की पेंशन आयु 55 वर्ष समेत कई कदम उनके उत्थान के लिए उठाए जाएंगे।
विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि वे महिलाओं के हित में हमेशा वकील बनकर उनकी आवाज बुलंद करती रहेंगी। भाजपा के कुशासन में हरियाणा में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं और आज महिला डरी और सहमी हुई है। नैना चौटाला ने कहा कि अब समय आ गया है महिलाएं एकजुट हों और अपनी आवाज सरकार के सामने जमकर उठाएं ताकि इस जन विरोधी भाजपा सरकार की जड़ें हिल जाएं।

More videos

See All