कांग्रेस को झटका, गुरप्रीत सिंह हैंपी भाजपा में हुए शामिल

शहर में फिर से अपना जनाधार बढ़ाने का प्रयास कर रही कांग्रेस पार्टी को रविवार को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) के अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह हैंपी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। गुरप्रीत सिंह हैंपी ने गांव दड़वा में भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन और हरियाणा सरकार के चीफ व्हीप ज्ञानचंद गुप्ता की मौजूदगी में भाजपा को ज्वाइन किया।
हैंपी इस गांव के सबसे ज्यादा बार सरपंच रहे हैं। हैंपी सरपंच के अलावा पंचायत समिति और जिला परिषद के भी सदस्य रह चुके हैं। हैंपी 13 साल पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे। उससे पहले वह भाजपा में ही थे।   
 

More videos

See All