सीएम बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दयाराम ठेठवार के निधन पर जताया दु:ख

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दयाराम ठेठवार के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। दयाराम ठेठवार का आज दोपहर रायगढ़ में निधन हो गया। वे 98 वर्ष के थे।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक सन्देश में कहा है कि   ठेठवार ने स्वतंत्रता संग्राम के साथ ही साथ देशी रियासतों के भारत संघ में विलय में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने ठेठवार के परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।
 

More videos

See All