सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की अचानक तबीयत खराब, सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने की जांच

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार देर रात अचानक तबीयत खराब हो गई जिसके बाद फौरन सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम ने उनकी जांच की। मुलायम सिंह यादव को अचानक सीने में दर्द उठने की शिकायत हुई।इसके बाद आनन-फानन में डॉक्टर को बुलाया गया। मौके पर पहुंचे सिविल अस्पताल के डॉक्टर ए के सिंह उनकी जांच कर रहे हैं। अपने दल बल के साथ मौजूद मुलायम सिंह यादव ने रात में सवा दस के आसपास अपने सीने में तेज दर्द की शिकायत की थी।

अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर आशुतोष दुबे के अनुसार डॉक्टरों की टीम के अनुसार मुलायम सिंह यादव पहले से अब ठीक है। इससे पहले भी मुलायम सिंह की तबीयत कई बार बिगड़ चुकी है। लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान भी मुलायम सिंह यादव को अचानक तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 

More videos

See All