नड्डा ने कहा- भाजपा के पास है सब कुछ- नीति, नीयत, नेता, दृष्टि, कार्यक्रम, कार्यकर्ता व वातावरण

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि हरियाणा में भाजपा का एजेंडा पहले विकास, विकास, विकास था व अब यह भ्रष्टाचार मुक्त हरियाणा होना चाहिए और यह बात दक्षिणी हरियाणा के उस छोर तक पहुंच जानी चाहिए जहां कभी पानी नहीं पहुंचा था लेकिन अब भाजपा ने पानी भी आखिरी टेल तक पहुंचा दिया है। 
नड्डा शनिवार को नई अनाज मंडी में भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुख, पालक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा को दक्षिण और उत्तर पूर्व में भगवा लहराना है। आज के दिन ऐसा कोई भी राजनीतिक दल नहीं है। किसी के पास नेता है तो नीति नहीं, नीति है तो नीयत नहीं, ये तीनों भी हैं तो दृष्टि नहीं हैं। दृष्टि भी होगी तो कार्यक्रम, कार्यकर्ता और वातावरण नहीं होगा। लेकिन अकेला भाजपा ऐसा दल है, जिसके पास ये सब हैं। भाजपा का मतलब है जनता को ध्यान में रखकर जनता की सेवा करना और इसके अपना सर्वस्व त्याग देना। फिलहाल देश को कांग्रेस मुक्त भारत बनाने के लिए भाजपा आगे बढ़ रही है। अब देश को भाजपा युक्त भारत बनाना है। कांग्रेस मुक्त भारत होने का मतलब भ्रष्टाचार मुक्त भारत होना है। उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार का प्रतीक बताया। 

More videos

See All