3 दिन के दौरे पर मोजाम्बिक रवाना हुए राजनाथ

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 3 दिन के लिए अफ्रीकी देश मोजाम्बिक के लिए रवाना हो गए हैं। बतौर रक्षा मंत्री यह उनकी पहली यात्रा है जहां रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए वह तीन द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। राजनाथ ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह पहले ऐसे भारतीय रक्षा मंत्री हैं जो मोजाम्बिक में द्विपक्षीय यात्रा के लिए जा रहे हैं। 
राजनाथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'मोजाम्बिक की मेरी यात्रा किसी भारतीय रक्षा मंत्री द्वरा इस अद्भुत अफ्रीकी देश में पहली द्विपक्षीय यात्रा है।' राजनाथ ने आगे लिखा कि वह इस यात्रा के दौरान भारत और मोजाम्बिक के बीच रक्षा सहयोग को गहरा और मजबूत करने का प्रयास करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मोजाम्बिक दौरे के दौरान राजनाथ वहां के राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और गृह मंत्री से बातचीत करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों के बीच तीन समझौते पर हस्ताक्षर होंगे जिनमें विशेष आर्थिक क्षेत्र की निगरानी में सहयोग, श्वेत नौवहन जानकारी और जलविद्युत का साझाकरण शामिल है। 

More videos

See All