केसरी नाथ त्रिपाठी का ममता सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का आरोप, विपक्ष भड़का

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से सेवानिवृत्त हुए केसरी नाथ त्रिपाठी ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास अपने फैसलों को लागू करने की शक्ति और विजन है लेकिन उनकी तुष्टिकरण की नीति का राज्य के सामाजिक सद्भाव पर विपरीत असर हो रहा है। पांच साल के कार्यकाल के दौरान ममता और त्रिपाठी कई बार आमने सामने आए। पूर्व राज्यपाल ने कहा कि ममता को बिना भेदभाव हर नागरिक को एक समान समझना चाहिए। उन्होंने सीएम को अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने और संयमित रहने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास विजन है, साथ ही अपने फैसलों को लागू कराने की उनमें क्षमता भी है लेकिन उन्हें संयमित भी रहना चाहिए। वह कई मौकों पर भावनात्मक हो जाती है, जिसे नियंत्रित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने राज्य में बढ़ती हिंसा पर भी चिंता जताई और कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार लाना चाहिए।

More videos

See All