चुनाव की नजदीकियों के चलते तुरंत लें संगठनात्मक फैसला : दीपेंद्र

कांग्रेस के पूर्व सांसद एवं कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा में संगठनात्मक मामलों को लेकर पार्टी आलाकमान को सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं को देखते हुए तुरंत फैसला लिया जाना चाहिए। विधानसभा चुनाव सिर पर हैं, इसलिए अगर भाजपा को मजबूती से टक्कर देनी है तो समय का इंतजार न करें। दीपेंद्र शुक्रवार को यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वहीं, उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिन के रोहतक दौरे पर भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के निशाने पर उनका परिवार है। कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्नोई के घर पर रेड के मामले में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा पूरे देश में प्रतिशोध की राजनीति का प्रतीक बन चुकी है। 
बस घोटाले की जिम्मेदारी सीएम व परिवहन मंत्री की 
पूर्व सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा की परिवहन मंत्रालय ने बहुत बड़े घोटाले को अंजाम दिया है। मुख्यमंत्री इस मामले में केवल अधिकारियों को दोषी ठहराकर पीछा नहीं छुड़ा सकते हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर सीधा सवाल उठाया कि 41 रुपए प्रति किलोमीटर में बसों के कांट्रैक्ट की फाइलें किसने मंजूर की थीं? इस घोटाले की जिम्मेदारी प्रदेश के मुखिया की है और परिवहन मंत्री की है। 

More videos

See All