बंगाल में भाजपा कार्यालय पर हमला, कई कार्यकर्ता जख्मी

बंगाल में कोलकाता के रिजेंट पार्क थाना इलाके में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर स्थानीय तृणमूल समर्थकों द्वारा भाजपा कार्यालय पर हमला कर दिया गया। इसमें भाजपा के कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए।
थाने में दर्ज शिकायत में कहा गया कि गुरुवार देर रात अचानक भाजपा कार्यालय में स्थानीय तृणमूल नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। इसमें भाजपा के कई कार्यकर्ता जख्मी हो गए। भाजपा ने हमलावरों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में अब तक किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
स्थानीय भाजपा नेतृत्व का आरोप है कि स्थानीय पार्षद मिताली बंद्योपाध्याय और बोरो चेयरमैन तपन दासगुप्ता के इशारे पर पार्टी कार्यालय में हमला किया गया। दूसरी ओर तृणमूल ने भाजपा के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।

More videos

See All