चुनाव याचिका पर भाजपा की राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय को नोटिस

हाई कोर्ट ने चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्यसभा सदस्य व भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। मामले में अगली सुनवाई चार सितंबर हो होगी।
राज्यसभा सदस्य के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार रहे लेखराम साहू ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि चुनाव में निर्वाचन प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया है।
सरोज पांडेय ने अपने शपथ पत्र में एक बैंक खाता के संबंध में जानकारी नहीं दी थी। इसके अलावा उन्होंने अपना पता मैत्री बाग बताया था। जबकि वे जल विहार परिसर में सरकारी आवास में रह रही थीं। जल विहार क्षेत्र की मतदाता सूची में उनका नाम है। उनके शपथ पत्र को निर्वाचन अधिकारी ने देर से अपलोड किया।

More videos

See All