नड्‌डा दो दिनों के लिए हरियाणा प्रवास पर, आज रोहतक में देंगे जीत का गुरुमंत्र

भाजपा ने 75 से अधिक विधानसभा सीटें जीतने का चक्रव्यूह तैयार कर लिया है। इस चक्रव्यूह को अभेद्य बनाने के लिए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा जाट लैंड रोहतक में भाजपा को जीत का गुरु मंत्र देंगे। शनिवार को नड्‌डा दो दिनों के लिए हरियाणा प्रवास पर आ रहे हैं।  
हरियाणा की राजनीति राजधानी रोहतक में नड्‌डा का शाही स्वागत होगा। नड्डा के शाही स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रोहतक में 27 व 28 जुलाई को भाजपा के मिशन-75 प्लस पर मंथन होगा। जेपी नड्डा के प्रवास को सफल बनाने के लिए 13 बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों की जिम्मेदारी भी अलग अलग नेताओं को सौंपी गई है। इस दौरान जेपी नड्डा पर्यावरण को बचाने का संदेश देते हुए पौधरोपण भी करेंगे।
जेपी नड्डा का 27 जुलाई का कार्यक्रम : 27 जुलाई को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष की बैठकों का दौर शुरू होगा। वे 12 से 2 बजे तक शक्ति केंद्रों के लगभग 10 हजार कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। उसके बाद 4 से 5 बजे तक जिला अध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, निगम चेयरमैन को जीत का मंत्र देंगे। 5.30 से 6.30 बजे तक जेपी नड्डा द्वारा विधायकों और सांसदों की बैठक ली जायेगी। इसके बाद 7 से 8.30 बजे तक कोर ग्रुप की बैठक होगी। जिसमें 75 पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मंथन होगा।
मनो अगेन के लिए दो दिनों तक चलेंगी मैराथन बैठकें :
हरियाणा में विधानसभा चुनाव की आहट अब चारों तरफ सुनाई देने लगी है। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा ने भी दोबारा सत्ता पर काबिज होने के लिए मंथन शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा शनिवार से हरियाणा दौरे पर हैं। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद सांगठनिक दृष्टि जेपी नड्डा का हरियाणा के रोहतक में यह पहला प्रवास है। लोकसभा चुनाव में हुड्डा का किला ढहाने के बाद अब विधानसभा चुनाव में भी हुड्डा पिता पुत्र के अलावा विपक्ष का सुपड़ा साफ करने के लिए रोहतक मैराथन बैठकों का दौर शनिवार से शुरू होगा।

More videos

See All