क्‍या मध्‍यप्रदेश की कहानी छत्‍तीसगढ़ में भी दोहराई जा सकती है?

मध्यप्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ में भी भाजपा पर विधायकों के दल-बदल का खतरा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री शैलेश नितिन त्रिवेदी ने दावा किया है कि दो विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जकांछ) के कई विधायक कांग्रेस के आला-नेताओं के लगातार संपर्क में हैं।
कर्नाटक में विधायकों के दल-बदल के कारण कांग्रेस के समर्थन वाली सरकार गिर गई। वहां जैसे ही सरकार गिरी, मध्यप्रदेश के भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट और बयानबाजी करके कमलनाथ सरकार को गिराने की बात करने लगे। भाजपा नेताओं को दांव उल्टा पड़ गया।

More videos

See All