कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ बयान पर पार्टी पदाधिकारी को नोटिस

 प्रदेश में कांग्रेस के भीतर गुटबाजी व खींचतान के चलते एकदूसरे के खिलाफ बढ़ती बयानबाजी पर पार्टी ने सख्त रुख अपनाया है। अनुशासन समिति ने ऐसे ही एक मामले में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया पर बयानबाजी करने पर अनसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दर्शनलाल को कारण बताओ नोटिस भेजा है। 
साथ ही समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने सुझाव पत्र जारी कर पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी फोरम पर ही बात रखने को कहा है। अन्यथा उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। 
प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष दर्शनलाल को जारी नोटिस में प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि बीते 24 व 25 जुलाई को सोशल मीडिया व मीडिया में प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ सार्वजनिक रूप से दिए गए वक्तव्य से पार्टी की गरिमा को ठेस पहुंची है। प्रदेश कांग्रेस के सभी फ्रंटल संगठन, प्रकोष्ठ व विभाग के पदाधिकारी, भले ही उनकी नियुक्ति पार्टी के केंद्रीय स्तर से हुई हो, प्रदेश अध्यक्ष के मातहत कार्य करते हैं।
दर्शनलाल को भेजे नोटिस में उन्हें हफ्तेभर में प्रदेश अनुशासन समिति के समक्ष उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए हैं। समिति ने दर्शनलाल को अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने की चेतावनी दी है। दर्शनलाल को नोटिस के साथ ही अनुशासन समिति अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने पार्टी नेताओं को सुझाव पत्र के जरिये पार्टी के खिलाफ बयानबाजी से बचने की नसीहत दी है। 

More videos

See All