हरियाणा में मेधावी छात्रों को आज सम्मानित करेेंगे मुख्यमंत्री मनोहर लाल

हरियाणा के मेधावी छात्रों के प्रोत्साहन के लिए आज राज्य स्तरीय ‘सक्षम सम्मान समारोह’ होगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मेधावी छात्रों को लैपटॉप देंगे। बताया जा रहा है कि इस समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के अलावा शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा भी मौजूद रहेंगे। इसी कार्यक्रम दौरान मुख्यमंत्री ऑनलाइन सर्विस बुक, सक्षम समीक्षा एप्प, सीएम सक्षम-छात्रवृति, सक्षम अध्यापक एप्प, सक्षम डिस्ट्रिक्ट स्कोर-कार्ड भी लॉन्च करेंगे। जानकारी के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2016-17, 2017-18 व 2018-19 के दसवीं के परीक्षा परिणाम में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अम्बाला मंडल के 23 मेधावियों को मुख्यमंत्री स्वयं सम्मानित करेंगे। जबकि उसी समय सक्षम सम्मान समारोहों में जिलों में उपायुक्त मेधावियों को सम्मानित करेंगे। कुल 640 मेधावियों को आज लैपटॉप वितरित किये जायेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी जिले पंचकूला के राज्य स्तरीय समारोह से जुड़े रहेंगे।

More videos

See All