एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, राज्य भर में कामकाज प्रभावित

राज्य भर से एनआरएचएम अनुबंध कर्मचारियों ने गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर आरसीएच नामकुम परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के आंदोलन के कारण राज्य भर में एनएचएम द्वारा संचालित कार्यक्रम प्रभावित रहा। इधर, विभागीय अधिकारियों से किसी तरह की सकारात्मक वार्ता नहीं होने की स्थिति में संघ ने हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। राज्य मुख्यालय में कार्यरत सभी एनएचएम कर्मी और अधिकारी विरोध स्वरूप शुक्रवार को कार्यालय नहीं आएंगे। जिलों में भी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। सभी कर्मचारियों ने बायोमेट्रिक उपस्थिति बनाना भी बंद कर दिया है।
एनएचएम के ये कर्मचारी स्वास्थ्य सचिव की ओर से जारी आदेश को रद्द करने की मांग कर रहे हैं, जिसके तहत कोई भी एनएचएम कर्मी या अधिकारी अपनी सेवा नियमित करने की मांग नहीं कर सकता है। साथ ही अदालत की शरण में भी नहीं जा सकते। इस आदेश से एक स्थिति यह भी आएगी कि दस साल की सेवा पूरी कर चुके एनएचएम पदाधिकारी और कर्मचारी अपनी सेवा नियमित करने का कोई दावा नहीं कर सकेंगे। आंदोलन में सुप्रिया कुमारी, उपाध्यक्ष अभय कुमार, प्रमंडलीय अध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, प्रमंडलीय अध्यक्ष दिवाकर अंबष्ठ, बोकारो जिला अध्यक्ष जय प्रकाश नायक आदि शामिल थे।
एएनएम-जीएनएम हड़ताल में शामिल नहीं
झारखंड राज्य एनआरएचएम एएनएम/जीएनएम संघ इस आंदोलन में शामिल नहीं है। संघ की प्रदेश कार्यकारी सचिव वीणा कुमारी ने कि वे लोग सदर अस्पताल रांची में चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल नहीं हैं।

More videos

See All