आप के खिलाफ खुले मंच पर बगावत करने पर इन दो कार्यकर्ताओं को किया गया निष्कासित

आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रवक्ता व राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुधीर यादव ने चंडीगढ़ में आयोजित आम आदमी पार्टी के कार्यकताओं द्वारा प्रेस कांफ्रेंस को पूरी तरह से अमान्य बताते हुए कहा ये प्रेसवार्ता ही अवैध थी। प्रदेश सह-संगठन मंत्री अजय गौतम ने बताया की जितने भी साथी प्रेसवार्ता में बैठे थे, उनमे से ज्यादातर लोगों को पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान पद से निकाल चुकी है। क्योकि 22 जिला अध्यक्ष में से 20 जिला अध्यक्ष व 10 लोकसभा संगठन मंत्री में से 9 लोकसभा संगठन मंत्री  इनकी एन्टी पार्टी एक्टिविटी के चलते इनके खिलाफ थे ।
इन सभी ने विपक्षी पार्टीयों से मिल कर लोकसभा चुनाव मे पार्टी के खिलाफ गतिविधियां की व पार्टी को तोड़ने की कोशिश की थी, जिसके चलते उन्हें निकाला गया । प्रदेश प्रवक्ता सुधीर यादव ने आज चंडीगढ़ में हुई प्रेसवार्ता  को पूरी तरह से ख़ारिज करते हुए कहा कि इस तरह की प्रेसवार्ता पार्टी से निष्कासित कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा टोपी पहन करना सिर्फ पार्टी की छवि खराब करना है।
जिसके चलते योगेश्वर शर्मा व अनिल तुषीर को पार्टी से निष्कासित किया जाता है। उन्होंने बताया कि प्रेसवार्ता में मौजूद अन्य सभी लोग पहले ही पार्टी से ससपेंड चल रहे हैं। ये सभी पार्टी की छवि को खराब कर क्षिति पहुंचा रहे थे और भाजपा व कांग्रेस के नेताओं के साथ इनकी मिलीभगत चल रही है। जिसके चलते पार्टी ने यह निर्णय लिया था की इन्हें सभी पदों से हटाया गया था। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते इन सभी पर अनुशासनहीनता करने व पार्टी की समाजिक छवि खराब करने पर इन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है।

More videos

See All